समस्या: दूध की मात्रा क्यों घट रही है?
भारत जैसे कृषि प्रधान देश में दूध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन आज लाखों किसान इस चिंता से जूझ रहे हैं कि “मेरी गाय या भैंस पहले जितना दूध नहीं दे रही।” ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है – इसका कारण क्या है और समाधान क्या है?
दूध कम होने के सामान्य कारण:
- असंतुलित आहार या गलत फीड
- कमजोर पाचन क्षमता
- कैल्शियम व खनिजों की कमी
- गर्भावस्था के दौरान या बाद की कमजोरी
- बीमारी, जैसे: थनैला या अन्य संक्रमण
- उम्र, थकावट या गर्मी का असर
- टीकाकरण या परजीवी नियंत्रण की लापरवाही
इनमें सबसे आम और अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली समस्या होती है — असंतुलित आहार।
समाधान: बंधन पशु आहार – विज्ञान और अनुभव का मेल
बंधन पशु आहार एक संतुलित और वैज्ञानिक पशु फीड है जिसे विशेष रूप से दूध उत्पादन को बढ़ाने, पाचन सुधारने और पशु की संपूर्ण सेहत बेहतर करने और प्रजनन को नियमित बनाये रखने के लिए बनाया गया है। यह न केवल गाय और भैंसों के लिए उपयुक्त है बल्कि यह हर प्रकार के दुधारू पशु की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करता है।

बंधन पशु आहार में क्या है खास?
पोषक तत्व | लाभ |
---|---|
उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन | दूध उत्पादन की वृद्धि |
ऊर्जा (कार्बोहाइड्रेट्स व फैट) | शरीर की कार्यक्षमता और गर्मी से सुरक्षा |
कैल्शियम और फॉस्फोरस | मजबूत हड्डियाँ और दूध उत्पादन में वृद्धि |
विटामिन्स A, D, E, C, B | रोग प्रतिरोधक क्षमता और नियमित प्रजनन |
मिनरल मिक्स | प्रमुख शारीरिक क्रियाओं में सहायता |
फाइबर | बेहतर पाचन और मल त्याग |
डाइजेस्टिव एंजाइम्स | चारा पचाने की क्षमता में वृद्धि |
विशेषज्ञ की राय – डॉ. पवन कुमार कहते हैं:
“भारत में अधिकांश पशुपालक पशुओं का पेट भरने पर ध्यान देते हैं।फीड की पौष्टिकता पर ध्यान नहीं देते हैं। प्रश्न ये है अगर भरपूर पोषण नहीं मिला तो दूध उत्पादन कैसे होगा? पशुओं को संपूर्ण एवं संतुलित आहार देना अनिवार्य है।
बंधन पशु आहार इसीलिए खास है – कि इसके हर ग्राम में पोषण है। इससे दूध की मात्रा, दूध की गुणवत्ता, प्रजनन क्षमता और पशु की ताकत – चारो में शानदार सुधार देखा गया है।”

किसानों का अनुभव – आंकड़ों के साथ
किसान का नाम | स्थान | दूध उत्पादन (पहले) | दूध उत्पादन (अब) | सुधार प्रतिशत |
---|---|---|---|---|
रंजेश सिंह | समरसपुर, खगरिया | 7 लीटर | 11 लीटर | 57% |
अखिलेश कुमार राय | मथुरा, वैशाली | 5.5 लीटर | 8.2 लीटर | 49% |
राघवेंद्र शर्मा | जानीपुर, पटना | 9 लीटर | 13 लीटर | 44% |
इन सभी किसानों ने 30–45 दिनों तक नियमित रूप से बंधन पशु आहार दिया।
सही मात्रा में कैसे दें बंधन फीड?
पशु का प्रकार | दूध उत्पादन | प्रतिदिन की फीड मात्रा |
---|---|---|
सामान्य गाय | 6–8 लीटर | 4–5 किग्रा |
अधिक दूध देने वाली गाय | 10–15 लीटर | 7–8 किग्रा |
भैंस | 8–18 लीटर | 5–9 किग्रा |
गर्भवती या सूखी गाय | – | 1–2 किग्रा |
इसे भूसे, हरे चारे या खली के साथ मिलाकर सुबह और शाम दोनों समय दिया जा सकता है। साथ में स्वच्छ पानी की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।
दूध की गुणवत्ता में बदलाव:
- फैट प्रतिशत में 0.5% से 1% तक बढ़ोतरी
- SNF (Solid Not Fat) में बढ़ोतरी
- दूध की गाढ़ापन और स्वाद में सुधार
- प्रजनन क्षमता में सुधार
- सामान्य संक्रमण में कमी
किसान भाइयों के लिए विशेष सुझाव:
- सिर्फ वजन नहीं, पोषण देखिए:
– ज्यादा फीड देने से नहीं, सही फीड देने से दूध बढ़ता है। - फीड नियमित रूप से बराबर मात्रा में सही वक्त पर दें:
– शरीर एक रूटीन से चलता है, अनियमितता और निरंतर फीड में भिन्नता लाने से पाचन की क्रिया प्रभावित होती है। - हर 6 महीने में डिवॉर्मिंग (कीड़े की दवा) करें:
– आंत के कीड़े पोषक तत्वों को चुरा लेते हैं। - फीड बदलते समय धीरे-धीरे बदलाव करें:
– अचानक बदलाव से पाचन बिगड़ सकता है। - गर्मियों में साफ़ चारा और शुद्ध पानी की भरपूर व्यवस्था रखें
- पशु को छायादार, हवादार जगह में रखें:
– गर्मी में बेचैनी के कारण दूध के उत्पादन में कमी आती है। गर्मी में तनाव कम करना अति आवश्यक है। - टीकाकरण और पशु चिकित्सा सलाह समय-समय पर लें